अब कर्मचारियों की परफार्मेन्स पर रखी जा सकेगी नजर, मोदी सरकार अपनाया ये तरीका

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के अप्रेजल के लिए स्मार्ट परफॉरमेंस अप्रेजल रिपोर्ट रिकॉर्डिंग ऑनलाइन विंडो यानी स्पैरोको लागू कर दिया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इसे सेंट्रल सेक्रेटेरियट सर्विस (सीएसएस), सेंट्रल सेक्रेटेरियट स्टेनोग्राफर्स सर्विसेज (सीएसएसएस) और सेंट्रल सेक्रेटेरियट क्लेरिकल सर्विसेज (सीएससीएस) के लिए लागू किया है। इन सभी विभागों/मंत्रालयों से कहा गया है कि 10 नवंबर तक अपने कर्मचारियों का अप्रेजल ‘स्पैरो’ के तहत ऑनलाइन भरें।बता दें कि स्पैरो एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जहां पर कर्मचारियों के अप्रैसल का मूल्यांकन ऑनलाइन किया जाता है। यह ऑनलाइन परफार्मेंस असेस्मेंट सिस्टम है। इसके जरिए कर्मचारियों की परफार्मेंस को ट्रैक किया जाता है।नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने इस सॉफ्टवेयर को बनाया है। इसके जरिए ‘भ्रष्ट और काम चोर’ बाबुओं पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। इस सॉफ्टवेयर की खास बात यह है कि इसमें किसी भी कर्मचारी या अफसर की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म और एक ही क्लिक में उपलब्ध होती है। इसका फायदा यह है कि कर्मचारियों के प्रमोशन का काम अब पहले से ज्यादा पारदर्शी होता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2r1VY1b
कोई टिप्पणी नहीं