Breaking News

गजबः क्रिकेट इतिहास की सबसे शर्मनाक हार, जीरो पर आउट हुए सभी बल्लेबाज


मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल टूर्नामेंट हैरिस शील्ड के पहले राउंड के नॉक आउट मैच में अजीब घटना हुई। ऐसी घटना जिसे चिल्ड्रन वेलफेयर स्कूल जल्द से जल्द भूलना चाहेगा। अंधेरी का यह स्कूल बोरीवली के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ मैच तो हारा, लेकिन अजब बात यह रही कि उसके सारे बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए। उसका कोई भी बैट्समैन खाता भी नहीं खोल पाया।टीम ने कुल सात रन बनाए। ये रन चिल्ड्रन वेलफेयर स्कूल की टीम को अतिरिक्त के रूप में मिले। इनमें 6 रन वाइड के रूप में और एक रन बाई के रूप में मिला। अगर ये रन नहीं मिले होते तो टीम के स्कोर शून्य होता, जो एक और रिकॉर्ड बनता। पूरी टीम सिर्फ छह ओवरों में ही ऑल आउट हो गई। विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की ओर से मीडियम पेसर अलोक पाल ने तीन ओवरों में तीन रन देकर छह विकेट लिए। कप्तान वरोद वाजे ने तीन रन देकर दो विकेट लिए। बाकी दो बल्लेबाज रन आउट हुए।मीत ने ठोका ताबड़तोड़ तिहरा शतकइस शर्मनाक प्रदर्शन के चलते चिल्ड्रन वेल्यफेयर की टीम यह मैच 754 रनों के विशाल अंतर से हार गई। यह परंपरागत इंटर स्कूल टूर्नमेंट में शायद सबसे बड़ी हार होगी। आजाद मैदान के न्यू एरा ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेकानंद स्कूल ने मीत मायेकर के तिहरे शतक (338 रन नाबाद) की मदद से 39 ओवरों में 761 रन बनाए। इस स्कोर में 156 रनों की पेनल्टी भी शामिल है। चिल्ड्रन वेलफेयर के गेंदबाज निर्धारित 3 घंटे के टाइम में 45 ओवर पूरे नहीं फेंक पाए। उन्होंने छह ओवर कम फेंके। इस जीत से स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के कोच महेश लोतीकर बहुत खुश नजर आए।रोहित शर्मा रहे हैं पूर्व छात्र754 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज करने वाली विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के वर्तमान भारतीय टीम के बल्लेबाज हिटमैन रोहित पूर्व छात्र रहे हैं। रोहित शर्मा ने भी अपना स्कूली क्रिकेट इसी स्कूल से खेला है। भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अगर स्कोरकार्ड देखेंगे तो काफी खुश होंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O4c5Vc

कोई टिप्पणी नहीं