पैसे नहीं थे इस व्यक्ति के पास, तो नैनो कार को ही बना दिया हेलीकॉप्टर

कहा जाता है कि जहां चाह वहां राह हो जाती है। क्योंकि कोई इंसान कुछ करने की ठान ले तो क्या नहीं कर सकता, बस इसके लिए उस काम को पूरा करने के लिए जुनून पैदा करने की जरूरत होती है। अपने इसी जुनून के दम पर अपने अनोखे सपने को पूरा कर दिया बिहार के छपरा जिले के रहने वाले मिथिलेश प्रसाद ने। उनका सपना था कि वो हेलीकॉप्टर बनाए, लेकिन इतने पैसे नहीं थे। परन्तु 24 वर्षीय मिथिलेश ने जिद की ओर काम में लग गए और एक दिन अपनी नैनो कार को हेलीकॉप्टर की तरह मोडिफाइड करके दिखा दिया।टाटा नैनो को बनाया हेलीकॉप्टरअपने इस अनोखे प्रयोग के बारे में मिथिलेश प्रसाद का कहना है कि बचपन से उनका सपना था कि वो हेलीकॉप्टर बनाए। लेकिन माली हालत ठीक नहीं थी जिस वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने सपने का पीछा नहीं छोड़ा और अपनी टाटा नैनो कार को हेलीकॉप्टर बनाने में लग गए।12वीं तक पढ़ाईमिथिलेश ने 12वीं तक पढ़ाई की है और वो पाइप फिटिंग का काम करते है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर सात महीने में कार को यह रूप दिय। हालांकि इसके लिए उनको 7 लाख रूपए खर्च करने पड़े।ऐसे दिया हेलीकॉप्टर का रूपमिथिलेश की हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली टाटा नैनो कार में पांच लोग बैठ सकते है। हालांकि उनकी यह हेलीकॉप्टर कार उड़ नहीं सकती पर सवारी को अनुभव कुछ—कुछ हेलीकॉप्टर जैसा ही होता है। क्योंकि इसमें टेल रोटर, मुख्य रोटर ब्लेड, टेल बूम, रोटर मास्ट और कॉकपिट फिट किया हुआ है। कार में लगी टेल रोटर, मुख्य रोटर ब्लेड, रोटर मास्ट, कार के चलने पर हेलीकॉप्टर की तरह घूमती है। दिखने में आर्कषक बनाने के लिए उन्होंने इसमें एलईडी लाइट्स भी लगाई गई हैं। हालांकि अभी अपनी इस कार से मिथिलेश ज्यादा खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि वो इस पर और काम करेंगे और भविष्य में इसमें हर वह तकनीकी बदलाव करते हुए उड़ने लायक बनाएंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33nRNvn
कोई टिप्पणी नहीं