Breaking News

इस डॉक्टर ने की ऐसी गलती, बदल गए दो बच्चों के बाप, लाइफ में आया भूचाल


डॉक्टर को भगवान को दूसरा रूप माना जाता है। लेकिन कई बार उनसे ऐसी जगती हो जाती है कि कोहराम मच जाता है। ऐसी ही एक गलती हुई है असम के इस डॉक्टर से। इस डॉक्टर के एक गलती के कारण दो बच्चों के बाप बदल गए हैं। जी हां ये डॉक्टर कोई और नहीं असम के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता आदिल हुसैन हैं। जो फिल्म गुड न्यूज में एक डॉक्टर का रोल निभाते नजर आएंगे। आने वाली इस फिल्म में इन्होंने ऐसी गलती कर दी कि अभिनेत्री करीना कपूर और कियारा आडवानी के बच्चों के बाप बदल गए।दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है अक्षय और करीना से जो डॉक्टर्स के पास अपनी दिक्कतें लेकर जाते हैं। दोनों को बच्चा नहीं होता है जिसके लिए वो डॉक्टर्स के पास जाते हैं। डॉक्टर फिर उन्हें आईवीएफ के जरिए बेबी प्लान करने को कहते हैं।वहीं दिलजीत और कियारा भी हॉस्पिटल पहुंचते हैं इसी प्रोसेस के लिए। इसी बीच डॉक्टर्स से हो जाती है एक गलती। डॉक्टर्स गलती से अक्षय और दिलजीत का स्पर्म एक दूसरे से बदल देते हैं। इसके बाद दिलजीत और कियारा, अक्षय और करीना की लाइफ में भूचाल ला देते हैं।अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 के बाद इस फिल्म में भी अपना जबरदस्त कॉमिक स्टाइल दिखाया है। कियारा आडवाणी का ये चुलबुला पंजाबी अवतार पहली बार देखने को मिला और उन्होंने इस किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है। दिलजीत की कॉमेडी पहले भी देख चुके हैं, हां लेकिन बाकी स्टार्स के साथ उनकी टाइमिंग काफी मजेदार है। करीना और अक्षय की जोड़ी साथ में काफी इंट्रेस्टिंग लग रही है। फिल्म में आईवीएफ जैसे सीरियस सब्जेक्ट को बड़े ही मजेदार तरीके से दिखाया गया है। कहीं भी वल्गैरिटी नहीं दिखी। चार स्टार्स होने के बावजूद, कहीं भी किसी भी सीन में कोई भी कम नहीं लगा। चारों की कॉमेडी टाइमिंग गजब है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O4XgBQ

कोई टिप्पणी नहीं