जल्दी से फुल करवा लें गाड़ी की टंकी, लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए ताजा भाव

गाड़ी चलाने वालों के लिए सलाह है कि जल्दी से उसकी टंकी फुल करवा लें क्योंकि लगातार तेल के दामों में इजाफा हो रहा है। पेट्रोल की कीमत 2 दिन बाद आज फिर शुक्रवार को बढ़ गई है। हालांकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.35 रुपए, 77.04 रुपए, 80.01 रुपए और 77.29 रुपए प्रति लीटर है। चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.84 रुपए, 68.25 रुपए, 69.06 रुपए और 69.59 रुपए प्रति लीटर है।आप SMS के जरिए भी अपने मोबाल फोन पर रोज सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत चेक कर सकते है। इसके लिए आपको 92249 92249 नंबर पर sms भेजना होगा। इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KG1cqs
कोई टिप्पणी नहीं