मां नहीं थी तो पिता ने बेटी को कराया ब्रेस्टफीड, 8 सेकंड का ये वीडियो देखकर भर आएंगी आंखें

इस सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता अपनी नवजात बेटी को खुद अपने सीने से लगाकर ब्रेस्टफीड करा रहा है। यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जो 8 सेकंड का है। इस वीडियो को देखकर किसी की भी आंखें भर आ सकती है। यह वीडियो ट्विटर पर 17 नवंबर को अपलोड किया गया था जिसको अब तक कम से कम 47 लाख लोग देख चुके हैं और सभी लोगों ने वीडियो देखने के बाद पिता की काफी तारीफ की।यह वीडियो ट्विटर यूजर @_SJPeace_ (StanceGrounded) ने पोस्ट किया है जो 8 सेकंड का है। इस वीडियो पर कैप्शन दिया गया है कि बच्ची की मां नहीं थी और वह बोतल से दूध पीना नहीं चाह रही थी। इसलिए मुझे इसे धोखा देना पड़ा। यह इतना फनी है कि मैं रो रहा हूं। डैड ऑफ द ईयर।इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि पिता अपनी बच्ची को सीने से लगाए हुए हैं और शर्ट के भीतर से बोतल के जरिए वे बच्ची को दूध पिला रहे हैं। क्योंकि बच्ची सीधे बोतल से दूध नहीं पी रही थी।यहां देखें ये प्यारा सा वीडियो-
He said
— StanceGrounded (@_SJPeace_) November 17, 2019
"Her mama gone and she wouldn’t take the bottle, so I had to trick her" ???
This is so funny, i'm crying ?.
DAD of the YEAR ❤ pic.twitter.com/HVK7f8LbV6
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KF7syJ
कोई टिप्पणी नहीं