Breaking News

मुक्केबाजों का गोल्डेन पंच, एशिया युवा मुक्केबाजी में जीते 5 गोल्ड सहित 12 मेडल


भारतीय मुक्केबाजों ने मंगोलिया के उलान बटार में आयोजित एशियाई युवा पुरुष और महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित 12 पदक जीत लिए। भारत के पांचों स्वर्ण पदक महिला मुक्केबाजों ने रविवार को अंतिम दिन जीते। पुरुष मुक्केबाजों ने दो रजत पदक जीते। एमसी मैरीकॉम की अकादमी में ट्रेनिंग करने वाली मणिपुर की बेबीरोजीसना नोरेम चानू (51 किग्रा) और सनामचा चानू थोकचोम (75), रोहतक की विंका (64) और सुषमा (81) तथा हिसार की पूनम (54) ने स्वर्ण जीते। पुरुषों में सेले सोय (49) और अंकित नरवाल (60) को रजत से संतोष करना पड़ा। इससे पहले भारतीय मुक्केबाजों ने पांच कांस्य पदक जीते थे। अरुंधति चौधरी (69), कोमलप्रीत कौर (+81), जैस्मिन (57), सतेंदर सिंह (91) और अमन (+91) ने कांस्य पदक जीते।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35aV1Cv

कोई टिप्पणी नहीं