4 लाख 50 हजार शिक्षकों के लिए खुशखबरी! सरकार जल्द देने जा रही ये लाभ

4 लाख 50 हजार शिक्षकों के लिए खुशखबरी है कि सरकार की तरफ से उन्हें जल्द ही भविष्य बनाने वाला लाभ दिया जा रहा है। यह मामला बिहार का है जहां शिक्षक लम्बे समय से सामान कार्य सामान वेतन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब अब बिहार में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों को बहुत जल्द भविष्य निधि का लाभ देने जा रहा है। शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को विधि विभाग की तरफ से भी सहमति मिल चुकी है। इसके चलते अब 4 लाख 50 हज़ार नियोजित शिक्षकों को EPF की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।बिहार में शिक्षकों को भविष्य निधि का लाभ देने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। वित्त विभाग इस बारे में विचार विमर्श कर रहा है कि EPF देने से वित्तीय बोझ कितना बढ़ेगा। शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग के साथ आवश्यक बैठक भी कर ली है। आपको बता दें कि EPF की मांग को लेकर शिक्षकों की ओर से पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद सुनवाई कर कोर्ट ने 3 माह के अंदर सभी नियोजितशिक्षकों को EPF का लाभ देने का आदेश दिया था।अभी राज्य के सभी प्रकार के नियोजित शिक्षक ईपीएफ की सुविधा के लाभ से वंचित हैं। इसके अलावा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से ये भी कहा गया था कि तीन महीने के भीतर शिक्षकों को EPF का लाभ मुहैय्या कराया जाए। इसके अलावा अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इस वजह से नीतीश सरकार साढ़े चार लाख से ज्यादा शिक्षकों को नाराज नहीं करना चाहेगी। इस वजह से शिक्षकों को जल्द से जल्द ईपीएफ का लाभ मिल सकेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2puUJar
कोई टिप्पणी नहीं