लगातार 37 दिन और 2 रुपए तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज की कीमत

पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी खुशखबरी है। लगातार 37 दिन हो चुके हैं लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों 2 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आ चुकी है। हालांकि बुधवार यानी 6 नवंबर 2019 यानी आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है। यह लगातार तीसरा दिन है जब डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।आईओसीएल के मुताबिक देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को भी देश के चारों महानगरों के लोगों को सोमवार वाले ही दाम चुकाने होंगे। सोमवार को कीमतों में कटौती होने के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली समेत कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.60, 75.32, 78.28 और 75.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार तक पेट्रोल के दाम में लगातार पांच दिन कटौती देखने को मिली थी।आईओसीएल के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों के लोगों को रविवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। जबकि रविवार को कटौती होने के बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.75, 68.16, 68.96 और 69.50 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि रविवार तक डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही थी।आईओसीएल के मुताबिक देश के चारों महानगरों में एक अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इन 37 दिनों में पेट्रोल के दाम की बात करें तो एक अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली पेट्रोल के दाम 74.61 रुपए प्रति लीटर थे। 6 नवंबर को पेट्रोल के दाम 72.60 रुपए प्रति लीटर थे। यानी इस बीच दिल्ली में पेट्रोल के दाम 2.01 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर डीजल की बात करें तो एक अक्टूबर को डीजल के दाम 67.49 रुपए प्रति लीटर थे। जबकि 6 नवंबर को डीजल के दाम 65.75 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। इस बीच डीजल के दाम में 1.74 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WMYofU
कोई टिप्पणी नहीं