2 लाख रुपए में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

अगर आप कम इन्वेस्टमेंट (Low Investment) में कोई बिज़नेस करने का सोच रहे हैं तो हम आपको एक खास बिज़नेस के बारे में बता रहे हैं। ये बिज़नेस आप 2 लाख रुपए लगाकर शुरू कर सकते हैं।हम आपको बता रहे हैं पापड़ के बिज़नेस के बारे में, ये बिज़नेस 2 लाख रुपए में शुरू किया जा सकता है। नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन(NSIC) ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। जिसके जरिए आपको मुद्रा स्कीम के तहत 4 लाख रुपए का लोन सस्ते रेट पर मिल जाएगा।इस रिपोर्ट के अनुसार 6 लाख रुपए के टोटल इन्वेस्टमेंट से करीब 30 हजार किलो की प्रोडक्शन कैपेसिटी तैयार हो जाएगी। इस कैपिसिटी के लिए 250 वर्गमीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसमें स्टाफ की 3 महीने की सैलरी, तीन महीने में लगने वाले रॉ मैटेरियल और यूटिलिटी प्रोडक्ट का खर्च शामिल है। इसके अलावा इसमें किराया, बिजली, पानी, टेलिफोन का बिल जैसे खर्च भी शामिल हैं।इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको शिफ्टर, डो मिक्सर, प्लेटफॉर्म बैलेंस, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ओवन, मार्बल टेबल टॉप, चकला-बेलन, एलूमिनियम के बर्तन और रैक्स जैसी मशीनरी की जरूरत होगी। इसके लिए आपके पास एक जगह होनी चाहिए। अगर आपके पास जगह नहीं है तो इसे रेंट पर लिया जा सकता है, जिसके लिए आपको 5 हजार रुपए महीने तक रेंट देना होगा। मैन पावर में 3 अनस्किल्ड लेबर, 2 स्किल्ड लेबर और एक सुपवाइजर रखना होगा। इन सबकी सैलरी पर 25,000 रुपए खर्च होगा, जो जो वर्किंग कैपिटल में ऐड किया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33gvtDL
कोई टिप्पणी नहीं