Breaking News

15 साल की उम्र में दिया था पहली बच्ची को जन्म, अब हैं एक कामयाब Business Women, जानिए कैसे


मेलबर्न में रहने वाली शेरोन जैबॉर ने अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर करते हुए बताया कि कैसे मात्र 15 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने की वजह से उसे लोगों से ताने सुनने पड़े। शेरोन ने 1999 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उस समय शेरोन हाई स्कूल में थी। उनके परिवार वालों ने अबॉर्शन के लिए काफी प्रेशर डाला था, लेकिन शेरोन ने किसी की बात नहीं मानी और बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।शेरोन बताती हैं कि बेटी सिमॉन के जन्म के बाद उन्हें लोगों ने काफी बुरा भला बोला था। इतना ही नहीं यहां तक की उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन इन सबसे बड़ी बात ये थी कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रेमसे ने उनका साथ नहीं छोड़ा।15 साल की उम्र में पहले बच्चे को जन्म देने के बाद रेमसे के साथ उनका रिलेशन और मजबूत हो गया। इस कपल ने 2011 में शादी की। उस समय तक दोनों के छः बच्चे हो चुके थे। शादी के बाद हुए दो बच्चों के साथ ये कपल आठ बच्चों के पेरेंट्स हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र 18 साल है। वहीं सबसे छोटा बच्चा दो साल का है।शेरोन की उम्र अब 34 साल हैं। शेरोन ने बताया कि अगर कोई ये कहता है कि कम उम्र में मां बनने वाली महिला कामयाब नहीं हो सकती, तो वो गलत हैं। शेरोन डाटा मार्केटिंग कंपनी में मैनेजर हैं और अपना ऑनलाइन बिजनेस भी चलाती हैं। वो कहती हैं कि अगर आप दिल लगा कर काम करें, तो कामयाब होने से आपको कोई नहीं रोक सकता।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32cl1eX

कोई टिप्पणी नहीं