सावधान! इस माह 13 दिन बंद रहेंगे Bank, छुट्टियों की लिस्ट देख निपटा लें काम

अक्टूबर की तरह नवबंर माह में भी तमाम छुट्टियां आने वाली हैं, जिसकी वजह से लगातार कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। जी हां नवंबर में करीब 13 दिन तक बैंक बंद रहेंगे, इसलिए बैंक से जुड़े काम जल्द से जल्द निपटा लें।दरअसल इन 13 दिनों में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां हैं। बाकी अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। जिसमें छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और कन्नड राज्योत्सव प्रमुख हैं। इस दौरान खाताधारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।ये है छुट्टियों की लिस्टः1 नवंबर शुक्रवार को हरियाणा दिवस के चलते हरियाणा में छुट्टी थी और बैंक बंद थे।2 नवंबर शनिवार को छठ पूजा के चलते बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, हरियाणा और दिल्ली में छुट्टी है।3 नवंबर को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।8 नवंबर शुक्रवार को मेघालय में वांगला फेस्टिवल मनाया जाएगा, इसके लिए वहां छुट्टी होगी।9 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी।10 नवंबर को रविवार होने वजह से बैंक बंद रहेंगे।12 नवंबर सोमवार को गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है इसके चलते बैंकों में छुट्टी होगी।15 नवंबर कनकदास जयंती और ईद-उल-मिलाद-उल-नबी होने की वजह से कर्नाटक और जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।17 नवंबर को रविवार होने वजह से बैंक बंद रहेंगे।19 नवंबर को ल्हाबब दुचेन होने की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।23 नवंबर को चौथा शनिवार होने के साथ-साथ मेघालय में सेंग कट स्नेम पर्व मनाया जाएगा।24 नवंबर को रविवार होने वजह से बैंक बंद रहेंगे।26 नवंबर मंगलवार को कर्नाटक में नरक चतुर्दशी और पंजाब में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के कारण बैंक में छुट्टी होगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33bXTyr
कोई टिप्पणी नहीं