Breaking News

मोबाइल फोन में खोजकर बताएं ये छोटी सी चीज, गूगल देगा 10.76 करोड़ रुपये


दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल गूगल नई स्कीम लेकर आया है जिसके तहत 10.76 रूपए ​पाने का मौका मिल रहा है। गूगल ने कहा है कि मोबाइल फोन में एक छोटी सी चीज खोजने वाले को वो यह इतनी बड़ी राशि ईनाम में देगा। गूगल ने चैलेंज किया है कि कोई भी व्यक्ति यदि Google Pixel स्मार्टफोन्स को हैक करता है तो उसको 1.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ 76 लाख रुपये देगा।गूगल ने यह बात अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखी है। उसने लिखा है कि वह पिक्सल डिवाइस में मौजूद Titan M चिप की सिक्टॉरिटी को तोड़ने वाले यूजर या रिसर्चर को 1 मिलियन डॉलर देगा। आपको बता दें कि टाइटन M चिप खासतौर से पिक्सल डिवाइसेज के लिए लाया गया था। यह पिक्सल डिवाइस को बेस्ट सिक्यॉरिटी देता है जिससे डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद कॉन्फिडेंशल डेटा को पूरी तरह सुरक्षित जाता है।टाइटन M को सभी डिवाइसेज के बीच बिल्ट-इन सिक्यॉरिटी देने के लिए सबसे ज्यादा रेटिंग दी गई है। गूगल ने कहा है कि हमने डेडिकेटेड इनाम इसलिए रखा है ताकि रिसर्चर्स इसमें खामी खोजें और हम उसे ठीक कर यूजर्स को बेस्ट सर्विस के साथ ही बेहतर सिक्यॉरिटी दे सकें। गूगल ने ऐंड्रॉयड वर्जन को हैक या उसमें खामी ढूंढने वाले के लिए भी इनाम की घोषणा की है।गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि इसके अलावा हम ऐंड्रॉयड के कुछ खास प्रीव्यू वर्जन के लिए भी एक स्पेशल प्रोग्राम लॉन्च कर रहे हैं। इसमें गड़बड़ी ढूढ़ने वाले को भी 50% अमाउंट बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस हिसाब से इस बग बाउंटी प्रोग्राम में मिलने वाली इनाम की कुल राशि 1.5 मिलियन डॉलर हो जाती है।गूगल ने ऐंड्रॉयड के लिए बग बाउंटी प्रोग्राम की शुरुआत साल 2015 में की थी। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि उसमें अब तक 1800 रिपोर्ट्स को इनाम दे चुका है। इसके लिए कंपनी ने बग बाउंटी हंटर्स को चार सालों में कुल 4 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है। पिछले 12 महीनों में भी कंपनी ने गूगल के सिस्टम में खामी का पता लगाने वालों को इनाम के तौर पर 1.5 मिलियन डॉलर दे चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34bWVD1

कोई टिप्पणी नहीं