Women Boxing: मंजू रानी क्वार्टरफाइनल में, मैरीकॉम आज करेंगी अपने अभियान की शुरुआत

भारत की मंजू रानी (48 किग्रा) रूस के उलान उदे में चल रही आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने पदार्पण में ही शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी जबकि पदार्पण कर रही एक अन्य मुक्केबाज मंजू बम्बोरिया (64) को हार का सामना करना पड़ा। लाइट फ्लाईवेट वर्ग में छठी वरीयता प्राप्त मंजू रानी ने वेनेजुएला की तायोनिस रोजस को राउंड 16 में एकतरफा अंदाज में 5-0 से पीट दिया। हरियाणा की रानी का अगला मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की किम ह्यांग से 10 अक्टूबर को होगा और प्रतियोगिता में पदक हासिल करने के लिए रानी को क्वार्टरफाइनल में उलटफेर करना होगा। मंजू बम्बोरिया ने चौथी सीड इटली की एंजेला कैरिनी के खिलाफ संघर्ष किया लेकिन उन्हें 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम 51 किग्रा वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी जबकि स्वीटी बूरा 75 किग्रा वर्ग में उतरेंगी। तीसरी सीड मैरी का मुकाबला थाईलैंड की जुटामास जिटपोंग से और स्वीटी का सामना दूसरी सीड वेल्स की लॉरेन प्रिंस से होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/339mgwr
कोई टिप्पणी नहीं