Breaking News

Toilet पेपर से बनाई वेडिंग ड्रेस, जीता इतने लाख रुपये का इनाम


दुनिया में तरह-तरह की अजीबोगरीब प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। एक ऐसी ही अजीबोगरीब प्रतियोगिता न्यूयॉर्क में भी आयोजित की गई थी, जिसमें टॉयलेट पेपर से वेडिंग ड्रेस बनाना था। शुरुआत में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुल 1500 प्रतिभागियों ने एंट्री कराई थी, लेकिन 30 सितंबर को इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड हुआ, जिसमें सिर्फ 10 प्रतिभागी ही चयनित हुए। इस प्रतियोगिता में दक्षिणी कैरोलिना की मिमोजा हास्का को विजेता चुना गया। इस प्रतियोगिता में वेडिंग ड्रेस बनाने के लिए टॉयलेट पेपर के साथ ही टेप, धागा और ग्लू का इस्तेमाल किया गया। मिमोजा हास्का ने कुल 48 रोल टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल कर वेडिंग ड्रेस बनाया, जिसे सबसे शानदार घोषित किया गया। इस वेडिंग ड्रेस को बनाने में मिमोजा को कुल 400 घंटे का समय लगा। मिमोजा हास्का को विजेता के तौर पर कुल सात लाख रुपये का इनाम दिया गया। इस प्रतियोगिता में जज के तौर पर कई मशहूर हस्तियां थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका प्रसारण अमेरिका के नेशनल टीवी पर भी किया गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ALbikH

कोई टिप्पणी नहीं