Breaking News

Superstar Singer: सिंगिंग के बाद असम के हर्षित नाथ ने डांस से मचाया धमाला, जावेद ने कहा माइंड ब्लोइंग


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) के सुपर फिनाले से पहले प्रसारित गुरू दक्षिणा स्पेशल एपिसोड में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) ने गुरू नितिन कुमार के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। हर्षित ने नितिन के साथ जानू मेरी जान मैं तेरे कुरबान गाने पर जैसे धमाका ही कर दिया। परफॉर्मेंस के दौरान जज सहित सभी लोग झूमते नजर आए। 5 अक्टूबर को प्रसारित यह शो का 29वां एपिसोड था। इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए सभी जजों ने खूब तारीफ की। परफॉर्मेंस के बाद हर्षित ने कहा मैं नितिन सर की तरह डांस सीखा है। फिर क्या था सिंगिंग के बाद हर्षित और नितिन ने डांसिंग से भी धमाल मचा दिया। हर्षित और नितिन का डांस इतना फनी था कि जज सहित सभी बच्चे हंसी से लोटपोट होते नजर आ रहे थे। हर्षित ने सभी स्टेप किए जो उनके गुरू नितिन करते हैं। दोनों के फनी डांस देखकर जावेद अली ने कहा माइंडब्लोइंग।बहीं बात करें फिनाले की तो हर्षित फिनाला में सारा जमाना हसीनों का दीवाना गाने पर शानदार प्रस्तुति देते नजर आएंगे। हर्षित शो में एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। हर्षित जब से शो में आए हैं उनके अंदर काफी प्रोग्रेस देखने को मिल रही है। उनका एक भी परफॉर्मेंस ऐसा नहीं रहा है जिसमें जजों और शो में आए गेस्ट ने उनकी तारीफ ना की हो। शो में लगभग हर हफ्ते उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। साथ ही उन्हें कई बार सुपर मेडल्स भी मिल चुके हैं। अपने परफॉर्मेंस की बदौलत हर्षित ने न केबल असम बल्कि देश के करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली है।सुपरस्टार सिंगर का सुपर फिनाले धमाकेदार होने वाला है। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसकी तैयारियों का वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें तैयारियों के बारे में दिखाया जा रहा है। शो का सुपर फिनाले किसी कंसर्ट की तरह होने वाला है। इस रविवार (6 अक्टूबर) नन्हे सिंगर्स के बीच संगीत का महासंग्राम छिड़ने जा रहा है। बता दें कि ये म्यूजिकल शो जून 2019 से टॉप रेटिंग पर है। जिसका स्टेज काफी भव्य बनाया जा रहा है। बात करें परफॉर्मेंस की तो सभी बच्चे धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। सुपर फिनाले में संगीत जगह के जाने माने लोग नजर आएंगे। इसके साथ ही शो के सभी जज हिमेश रेशमिया, अल्का याग्निक और जावेद अली ग्रैंड परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। साथ कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी फिनाले में कॉमेडी करते नजर आएंगे। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसमें 15 साल से कम उम्र केे बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं। शो का सुपर फिनाले 6 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/338aUc4

कोई टिप्पणी नहीं