Breaking News

Superstar singer: KBC के स्टेज पर असम के हर्षित नाथ सहित सभी बच्चों ने महात्मा गांधी को दिया ट्रिब्यूट


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) के टॉप-6 फाइनलिस्ट असम हर्षित नाथ (Harshit Nath) सहित सभी बच्चों ने कौन बनेगा करोड़पति(KBC) के सेट पर धमाल मचा दिया। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन के अवसर पर प्रसारित केबीसी का एपिसोड कर्मवीर स्पेशल था। कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर एपिसोड में डॉ. बिंदेश्वर पाठक हॉट सीट पर बैठे। बिंदेश्वर को सुलभ इंटरनेशनल के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सिर पर मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने खुले में शौच करने वाली आबादी को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का काम किया है। बिंदेश्वर का जन्म साल 1943 में बिहार के वैशाली जिले के एक गांव में एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। घर में 9 कमरे थे, लेकिन एक में भी शौचालय नहीं था। उन्होंने बचपन से ही महिलाओं को सूर्योदय से पहले बाहर शौच जाते देखा। महिलाएं ही नहीं इस काम में पुरुषों को शर्म आती थी। वे भी सड़क किनारे आंखें नीचे कर शौच करते थे।बच्चों ने वैष्णव जन तो तेने कहिए पर दी शानदार प्रस्तुतिकेबीसी के सेट पर सुपरस्टार सिंगर के बच्चों ने वैष्णव जन तो तेने कहिए गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों के इस परफॉर्मेंस की अमिताभ बच्चन ने खूब तारीफ की। शो में असम के हर्षित नाथ (Harshit Nath), निष्ठा शर्मा (Nishtha Sharma), अंकोणा मुखर्जी (Ankona Mukherjee), प्रीति भट्टाचार्य (Prity Bhattacharjee), चैतन्या मौली (Chaitanya Mauli) और स्नेहा शंकर (Sneha Shankar) आई थी। बता दें कि सुपर स्टार सिंगर का सुपर फिनाले 6 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। जिसमें असम के हर्षित नाथ (Harshit Nath), निष्ठा शर्मा (Nishtha Sharma), अंकोणा मुखर्जी (Ankona Mukherjee), प्रीति भट्टाचार्य (Prity Bhattacharjee), चैतन्या मौली (Chaitanya Mauli) और स्नेहा शंकर (Sneha Shankar) फाइनलिस्ट चुने गए हैं। इन बच्चों में कोई एक सुपर स्टार सिंगर का विजेता होगा और वो सिंगिंग का कल कहलाएगा। शो में एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं हर्षित असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) विजेता बन सकते हैं। क्योंकि हर्षित एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। बता दें कि हर्षित जब से शो में आए हैं उनके अंदर काफी प्रोग्रेस देखने को मिल रही है। आज वे शो के टॉप-6 बच्चों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। हर्षित शो में एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। उनका एक भी परफॉर्मेंस ऐसा नहीं रहा है जिसमें जजों और शो में आए गेस्ट ने उनकी तारीफ ना की हो। शो में लगभग हर हफ्ते उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। साथ ही उन्हें कई बार सुपर मेडल्स भी मिल चुके हैं। अपने परफॉर्मेंस की बदौलत हर्षित ने न केबल असम बल्कि देश के करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली है।काफी दर्द भरी है हर्षित नाथ की कहानीवर्षीय हर्षित नाथ की कहानी काफी दर्द भरी रही है। जब वे पहली बार सुपरस्टार सिंगर के स्टेज पर आए थे तब वे चप्पल पहनकर आए थे। उन्हें शो में उनके गुरु नितिन कुमार असम से लेकर आए थे। ऑडिशन के दौरान जजों ने ध्यान दिया था कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि उनका परिवार एक जोड़ी नए जूते नहीं खरीद सकता था। यह बात काफी प्रमुखता से इस शो पर दिखी थी। बता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं। वे 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। जिसमें से उनके पिता 1500 रुपए मकान का किराया ही दे देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।असम पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत सुपर फिनाले से पहले हर्षित अपने राज्य असम पहुंचे। जहां हर्षित का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जब हर्षित वहां पहुंचे तो लोगों ने उन्हें अपनी पलकों पर बिठा लिया और खूब प्यार दिया। इसका वीडियो शो में हर्षित की परफॉर्मेंस के बाद दिखाया गया। लोग हर्षित से साथ सेल्फी ले रहे हैं। उसके लिए वोट अपील कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद हर्षित ने कहा पहले मुझे कोई नहीं पूछता था। लेकिन अब लोग इतना प्यार दे रहे हैं। यह देखकर मैं बहुत खुश हूं। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजगौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसमें 15 साल से कम उम्र केे बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं। शो का सुपर फिनाले 6 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oHLT8B

कोई टिप्पणी नहीं