अमरिकन टीवी सीरीज Star Trek में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे असम के आदिल हुसैन, ट्रेलर रिलीज

असम में जन्मे बॉलीवुड के फेमस एक्टर आदिल हुसैन अमरिकन टीवी सीरीज स्टार ट्रेक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हाल ही में स्टार ट्रेक सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस शो के ट्रेलर को न्यूयॉर्क में जारी किया गया। ट्रेलर में उनकी भी झलक दिख रही है।बता दें कि स्टार ट्रेक का पिछला सीजन 2005 में खत्म हुआ था। अब इस शो का तीसरा सीजन आने वाला है। सीजन 3 में सीधे 930 साल आगे की कहानी दिखाई जाएगी। यह सीजन पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। इसमें सबसे खास बात है पहली बार किसी भारतीय एक्टर की इसमें एंट्री हुई है। नया सीजन 2020 में आएगा।गौर हो कि असम में पैदा हुए आदिल को 13 साल की उम्र से ही एक्टिंग का शौक था। अभिनय का शौक उन्हें दिल्ली के एनएसडी ले आया और यहीं से उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। दिल्ली से वो लंदन भी एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने पहुंचे। आदिल की पहली हिंदी फिल्म इश्कियां थी। इश्कियां के बाद वो कई फिल्मों में नजर आए।आदिल हुसैन हिंदी के साथ-साथ दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वे कमीने, इंग्लिश विग्लिंश और लाइफ ऑफ पाई जैसी कई फिल्मों में नजर चुके हैं।
#StarTrekDiscovery takes fans 930 years into the future at #NYCC #StarTrekNYCC https://t.co/6WRTcSa4d0 pic.twitter.com/c1hnkYmGC5
— Star Trek (@StarTrek) October 5, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OVsiwD
कोई टिप्पणी नहीं