Indian Idol: अपना जलवा बिखेरेंगे Northeast राज्यों के सिंगर! एक बार मिल चुकी है ट्रॉफी

इंडियन आइडल (Indian Idol) सीजन 11 अगले सप्ताह यानि 12 अक्टूबर, 2019 से शुरू होने वाला है। इस बार जज के तौर पर म्यूजिक जगत के अनु मलिक, विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ नजर आएंगे। शो को आदित्य नारायण होस्ट करेंगे। इस बार का भी इंडियन आइडल बहुत खास होने वाला है। शो में देश के विभिन्न राज्यों से केंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाएंगे। जिसमें नॉर्थ ईस्ट राज्यों के भी कंटेस्टेंट शामिल हो सकते हैं। इंडियन आइडल के लगभग हर सीजन में नॉर्थ ईस्ट के कंटेस्टेंट्स का बोलबाला रहा है। सीजन 10 में पूर्वोत्तर की एक लड़की ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। त्रिपुरा की रहने वाली कृष्णकली साहा ने अपने मीठे सुरों के दम पर टॉप 14 में जगह बनाई थी।कृष्णकली इंडियन आइडल का हिस्सा बनने के लिए सलमान खान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का टाइटल सॉन्ग गाई थी। उनके बेहतरीन सिंगिंग की शो के तीनों जज फैन हो गए थे। हालांकि कृष्णकली की कहानी काफी संघषपूर्ण रही। वो शो में ज्यादा आगे नहीं जा सकीं। लेकिन वो अपने टैलेंट का छाप छोड़ने में कामयाब रही। वे यूट्यूब पर अपने वीडियो अपलोड कर सुरीली आवाज के जरिए लाखों लोगों का दिल जीत चुकी हैं।सीजन 3 में शिलॉन्ग के रहने वाले अमित पॉल (Amit Paul) पहले रनर अप रहे थे। अमित ने पूरे सीजन में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया था। सीजन 4 में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की रहने वाली सौरभी देब बर्मा (Sourabhee Debbarma) में धमाका ही कर दिया था। वे सीजन 4 की विनर चुनी गई थी। उन्हें ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपए मिले थे। इंडियन आइडल को जीतने वाली पहली महिला कंटेस्टेंट थी। इस सीजन में अनु मलिक, जावेद अख्तर, कैलाश खेर और सोनाली बेंद्रे जज थे। इस सीजन को हुसैन कुवाजरवाला (Hussain Kuwajerwala) ने होस्ट किया था।वहीं, इंडियन आइडल जुनियर सीजन वन में असम के दो कंटेस्टेंट टॉप-11 में शामिल हुए थे। जिसमें असम के प्रियम बोरपात्रगोहिन (Priyam Borpatragohain) और इमान चौधरी (Eman Chaudhary) चुने गए थे। वहीं इंडियन आइडल जुनियर सीजन 2 की बात करें तो इस सीजन में असम की नाहिद अफरीन फर्स्ट रनर अप रही थी। नाहिन ने फिल्म अकीरा में गाना गाया था। इंडियन आइडल सीजन 9 में भी अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के एक कंटेस्टेंट जेली काये (jelly kaye) टॉप-14 में शामिल हुए थे। इंडियन आइडल सीजन 10 में त्रिपुरा की कृष्णकली साहा टॉप-14 में शामिल हुई थी। उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीता था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/337uvZM
कोई टिप्पणी नहीं