अरुणाचल के मारकिओ ने किया धमाका, Gold पर जमाया कब्जा

युवा एवं जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन प्रथम सत्र में पुरुष (युवा) 67 किलोग्राम वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के मारकिओ तारिओ स्नैच में 120 किलो तथा क्लीन एंड जर्क में 152 किलो वजन उठाकर कुल 272 किलो के साथ प्रथम स्थान पर रहे।वहीं आंध्रप्रदेश के के नीलम राजू ने स्नैच में 115 किलो तथा क्लीन एंड जर्क में 151 किलो वजन उठाकर कुल 266 किलो के साथ दूसरा और महाराष्ट्र के तेजस जोंधले ने स्नैच में 114 किलो तथा क्लीन एंड जर्क में 137 किलो वजन उठाकर कुल 251 किलो के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह व मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया। अतिथि के रूप में मौजूद अक्षर संसार फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदन कुमार एवं अंग्रेजी विभाग मगध विवि की डॉ निशात अंजुम ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार भारोत्तोलन के प्रथम कोच जसवीर सिंह कटारिया एवं कुंदन कुमार को बिहार वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अरुण कुमार केशरी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर के भारोत्तोलन चैम्पियनशिप को देखने स्कूली छात्रों को कालचक्र मैदान पर नहीं लाया जा रहा है। आयोजन समिति ने कहा कि खेल परिसर में प्रवेश पर कोई शुल्क नहीं है। छात्रों को लाने से खेल के प्रति उनकी रूचि जगेगी।चैम्पियनशिप के दौरान उपलब्ध कराए गए भोजन की प्रतिभागियों ने प्रशंसा की है। खिलाड़ियों के लिए नॉन-वेज व वेज दोनों तरह के भोजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चीकेन, मटन, फीश व अंडा करी के अलावे पनीर के डिशेज उपलब्ध कराए गए हैं। इतना ही नहीं नार्थ इंडियान, साउथ इंडियन व कॉन्टिनेंटल के अलावा चाइनीज फूड भी उपलब्ध है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Kf2PQ
कोई टिप्पणी नहीं