Breaking News

त्रिपुरा के नहीं सिक्किम और मणिपुर कांग्रेस के प्रभारी बने Gaurav Gogoi


कांग्रेस ने कलियाबोर सीट से सांसद गौरव गोगोई को सिक्किम और मणिपुर का प्रभार सौंपा है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक पहले से ही पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे गोगोई को सिक्किम और मणिपुर का प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले सोमवार रात जारी बयान में कहा गया था कि गोगोई मणिपुर के साथ त्रिपुरा के प्रभारी की भी जिम्मेदारी निभाएंगे, हालांकि मंगलवार को जारी संशोधित बयान में पार्टी ने कहा कि लुईजिनो फलेरियो पहले की तरह त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के शेष राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पुत्र गौरव गोगोई वर्तमान में लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक भी हैं। वे कलियाबोर सीट से सांसद हैं। साथ ही 2014 से वे लगातार सांसद हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OyuM48

कोई टिप्पणी नहीं