Breaking News

Diwali से पहले सोना खरीदने वालों को लग गया है तगड़ा झटका, दाम में आया इतना उछाल


घरेलू बाजार में मांग बढ़ने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50 रुपये बढ़ गया। वहीं सोने की तरह चांद की कीमतों में भी उछाल आया। चांदी का दाम 160 रुपये प्रति किलोग्राम बढड गया।सोने का भावमंगलवार को 38,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,488 डॉलर और चांदी 17.64 डॉलर प्रति औंस रही। पिछले सत्र के कारोबार में सोना 38,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमतपिछले कारोबारी दिवस पर यह 46,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसी तरह चांदी 160 रुपये बढ़कर 46,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। ये है सोने में तेजी की वजहएचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, धनतेरस से पहले आभूषण इत्यादि की मांग बढ़ी जिससे हाजिर बाजार में सोने में उछाल देखा गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31FOZHS

कोई टिप्पणी नहीं