खुशखबरी! एकसाथ चार राज्यों में शुरू हुई विमान सेवा, CM ने दिखाई हरी झंडी

एयर एशिया एयरलाइन ने त्रपुरा के अगरतला से अपनी पहली विमान सेवा की रविवार को शुरुआत कर दी। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने गुवाहाटी, कोलकाता, इम्फाल और नयी दिल्ली को जोडऩे वाले एयर एशिया के इस विमान को हरी झंडी दिखाकर अगरतला से रवाना किया।इस अवसर पर देव के साथ परिवहन मंत्री प्रणजीत सिंघारॉय, लोकसभा सांसद प्रतिमा भौमिक और रेबती त्रिपुरा भी मौजूद थे। 180 यात्रियों के साथ यह विमान आज दोपहर बाद गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ और करीब साढ़े चार बजे लौट आया। इसके बाद यह अगरतला से शाम साढ़े पांच बजे कोलकाता के प्रयोगात्मक रूप से लिए रवाना हुआ। एयर एशिया के अधिकारियों के अनुसार 180 सीटों वाला यह एयरबस रविवार को छोड़कर सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह करीब सात बजकर 35 मिनट पर कोलकाता से उड़ान भरेगा और आठ बजकर 40 मिनट पर अगरतला पहुंच जाएगा। इसके बाद यह सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर फिर उड़ान भरेगा और कोलकाता होते हुए दिल्ली पहुंचेगा। एयर एशिया के इस नये विमान के संचालन के साथ ही अगरतला के पास अब दिल्ली के लिए तीन उड़ानें हो गई हैं। एयर एशिया का दूसरा विमान दोपहर भी अगरतला, गुवाहाटी और इम्फाल को जोड़ेगा। यह विमान हर दिन दोपहर बाद एक बजे कोलकाता से उड़ान भरेगा और करीब 40 मिनट में अगरतला पहुंच जाएगा। यह सप्ताह में चार दिन गुवाहाटी के लिए और तीन दिन इम्फाल के लिए रवाना होगा।
Good news for the People of #Tripura !
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) October 20, 2019
Inaugurated daily Air Asia (@AirAsia) flight services from #Agartala to #Kolkata, #Delhi & other NE States.
These daily flights will be very helpful for the people of our State.
Tourism & Business sectors will be specially benefited. pic.twitter.com/Bw3BTWWfs7
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2W0qvYP
कोई टिप्पणी नहीं