Breaking News

CBSE क्लस्टर ताइक्वांडोः इन राज्यों को हराकर साक्षी ने हासिल किया Gold


दिल्ली पब्लिक स्कूल तिफरा की कक्षा 7वीं की छात्रा साक्षी यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खेल विभाग के प्रमुख मनोज कश्यप ने बताया कि सीबीएसई फॉर ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता ओडिशा के राउरकेला दीपिका अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित हुई।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें साक्षी सिंह यादव ने अंडर-14 वर्ष बालिका ग्रुप के 55 किलोग्राम वजन समूह में मेजबान ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय के खिलाड़ियों को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत से उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया हो गया है। आपको बता दें कि यह प्रतियोगिता सेंट जेवियर हाई स्कूल विशनापुर उत्तर प्रदेश में 19 से 24 नवंबर तक होगी। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य जशपाल सिंह मथ, प्रशासनिक अधिकारी आरसी मोहंती, खेल विभाग के रॉबिन जॉन, ताइक्वांडो कोच राजनारायण श्रीमोर, ओमकार जायसवाल, निरूपा विश्वास ने हौंसला बढ़ाया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31RVwA6

कोई टिप्पणी नहीं