मेघालय की खूबसूरती देखने का शानदार मौका, आयोजित हो रहा ये खास फेस्टिवल

पूर्वोत्तर भारत के मेघालय की कुदरती खूबसूरती देखने का यह शानदार मौका है। मेघालय टूरिज्म द्वारा राज्य के वेस्ट खासी हिल्स में रि खाइन फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में प्राकृतिक सुंदरता के साथ कई तरह के कार्यक्रमों को देखने का पर्यटकों के लिए यह शानदार मौका साबित हो सकता है।इस बारे में मेघालय टूरिज्म विभाग ने अपने फेसबुक पेज के जरिए इस फेस्टिवल के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह शानदार मौका है। इस दौरान लोगों को राज्य की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी। विभाग द्वारा Ri Khain Autumn Festival 2019 का आयोजन किया जा रहा है जो दो दिन यानी 1 और 2 नवंबर तक चलेगा। इसका आयोजन वेस्ट खासी हिल्स जिले के मरखाम गांव में किया जा रहा है।फेस्टिवल के आयोजन वाला यह गांव प्रसिद्ध Tiehnongbah Lummurok व्यू प्वॉइंट के पास स्थित है। इस फेस्टिवल के दौरान यहां जनजातीय संस्कृति को भी देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में प्रत्येक जानकारी आप मेघालय टूरिज्म के फेसबुक पेज पर जाकर भी ले सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2puxM76
कोई टिप्पणी नहीं