Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी: पुडुचेरी के हाथों मणिपुर की करारी शिकस्त, नौ विकेट से हराया


विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी ने मणिपुर को नौ विकेट से हराकर एक और बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर कायम पुडुचेरी ने ग्रुप क्वालीफाइंग के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर की पारी बेहद खराब रही। पुडुचेरी के गेंदबाजी आक्रमण के सामने मणिपुर की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आई। पी. प्रफुलोमणि 5, करनजीत 8, बॉनी चिन्गंगबम 1, रोनाल्ड शून्य, सुल्तान 27, जॉनसन 14, प्रियोजीत 44, रैक्स 4, किशन 2, विश्वजीत शून्य, अजय सिंह शून्य रन पर आउट हो गए। प्रियोजीत के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। 30.1 ओवर पर मणिपुर की पूरी टीम 109 रनों पर ढेर हो गई। विजय कुमार ने 4, सागर उदेशी ने 3, आशिथ, सुरेश कुमार, अरूण कार्थिक ने एक-एक विकेट लिए।110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी के सलामी बल्लेबाजों ने मणिपुर के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। अरुण कार्थिक ने ताबड़तोड़ खेल दिखाते हुए 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। रोहित 28 रन पर आउट हुए। सुरेश कुमार के साथ मिलकर अरुण कार्थिक ने 16.1 ओवर में मैच खत्म जीत लिया। कार्थिक 67 और सुरेश 15 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31ccXul

कोई टिप्पणी नहीं