मंदिर के पुजारी ने सिर पर पैर रखकर दिया लोगों को आशीर्वाद, वीडियो वायरल

एक मंदिर के पुजारी द्वारा लोगों को सिर पर पैर रखकर आशीर्वाद दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वाकया ओडिशा के खोर्धा जिले का है। खोर्धा में एक मंदिर के पुजारी ने लोगों को आशीर्वाद देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह सकता है।खोर्धा में कथित परंपरा की आड़ में पाखंड की तस्वीर देखने को मिली है। एक तरफ आशीर्वाद देने के लिए लोग सिर पर हाथ रखते हैं, वहीं दूसरी तरफ ओडिशा के इस पुजारी ने लोगों को आशीर्वाद देने के लिए अपना हाथ उठाने के बजाए पैर आगे कर दिया। यह वीडियो 8 अक्टूबर को दशहरे के दिन का बताया जा रहा है।दरअसल खोर्धा के बानपुर इलाके में विजयादशमी के दिन लोग पूजा करने के लिए पहुंचे थे। इसी वक्त पुजारी ने लोगों को आशीर्वाद देने के लिए यह नया तरीका अपनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में देखा जा सकता है कि पुजारी मंत्रोच्चार करते हुए कतार में बैठे श्रद्धालुओं के सिर पर बारी-बारी से अपना पैर रखता है। पुजारी एक-एक करके सभी लोगों को सिर पर पैर रखकर आशीर्वाद देता हुआ आगे बढ़ता है। हालांकि पुजारी की इस करतूत को किसी ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद वो वायरल हो गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VEzGy0
कोई टिप्पणी नहीं