नए कोच के साथ खराब शुरुआत से उबरना चाहेगा नॉर्थईस्ट युनाइटेड, ये बॉलीवुड एक्टर है टीम का मालिक

नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन के पहले मैच में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इस टीम का सामना बेंगलुरू में सोमवार को मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी के साथ होना है। बेंगलुरू एफसी ने ही प्लेऑफ में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को हराया था। यह हार ऐसे वक्त में मिली थी, जब इस टीम को लगने लगा था कि वह शानदार खेल रही है और उसे हर हाल में आगे जाना ही चाहिए। कोच रोबर्ट जार्नी हालांकि इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनकी टीम श्रीकांतिरावा स्टेडियम में बेंगलुरू को हराकर अच्छी शुरुआत करने में सफल होगी। रियल मेड्रिड के पूर्व विंगर ने कहा, बेंगलुरू ने इस सीजन में कुछ बदलाव किए हैं। साथ ही उसका कोच भी नया है और कुछ खिलाड़ी भी नए हैं। यह अलग मैच होगा। हम मानते हैं कि हम इस टीम के खिलाफ कुछ अच्छा कर सकते हैं। हम तीन अंक लेने को लेकर आश्वस्त हैं।क्रोएशिया के लिए खेल चुके जार्नी ने एल्को स्काटोरी के स्थान पर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी का कोच पद सम्भाला है। वह मानते हैं कि ऐसे में जब सुनील छेत्री, गुरप्रीत ङ्क्षसह संधू, उदांता ङ्क्षसह, आशिक कुरूनियन और राहुल भेके जैसे स्टार खिलाड़ी इन दिनों टीम से दूर हैं और भारतीय टीम को अपनी सेवाएं दे रहे हैं तो फिर उनकी टीम के पास चाल्र्स कुआडार्ट की टीम को हारने का मौका है। जार्नी ने कहा, हां, यह हमारे लिए एडवांटेज है। एक कोच के नाते आप चाहते हो कि पूरी टीम आपके साथ हो लेकिन इंटरनेशनल ब्रेक के कारण अभी कुआडार्ट ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जो इस कोच को जानते हैं और बीते सीजन में उनके साथ खेले हैं। इससे हमें फायदा मिल सकता है लेकिन इससे कोई बड़ा अंतर पैदा नहीं होगा।50 साल के जार्नी ने कहा कि उनकी टीम में कुछ नए खिलाड़ी हैं, जिनमें हाई प्रोफाइल असामोह ग्यान भी शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों को उनकी फिलॉसाफी को समझने में वक्त लगेगा। जार्नी ने कहा, हमारी टीम युवा है और मैं अभी भी अपनी फिलोसॉफी को उन तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। यह मेरा पहला सीजन है और कुछ खिलाड़ी भी नए हैं। ऐसे में हमे कुछ और समय चाहिए होगा।जार्नी के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी टीम अभी पूरी तरह फिट है और किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। वह हालांकि बेंगलुरू के खिलाफ चमक बिखेरने के लिए कुछ रोमांचक खिलाडिय़ों पर भरोसा जता रहे हैं। बकौल जार्नी, हमारे पास कुछ ऐसे रोचक खिलाड़ी हैं, जो युवा हैं लेकिन मैं व्यक्तियों के बारे में बात नहीं करुंगा। हम पूरी तरह तैयार हैं। यह पहला मैच है और इस कारण आपको यह पता नहीं होता कि विपक्षी टीम ने कितना सुधार या विकास किया है। हम जीत के लिए तैयार हैं और अब देखेंगे कि मैच के दिन क्या होता है। बता दें कि इस टीम ज्यादातर खिलाड़ी पूर्वोत्तर राज्य असम, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम के हैं। इसके मालिक बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम हैं। इस टीम को हाइलैंडर के नाम से भी जाना जाता है। इसका गठन 13 अप्रैल 2014 को हुआ था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VWi6pp
कोई टिप्पणी नहीं