इस दिवाली महिलाएं गोल्ड की बजाए क्यों आयरन में खर्च करे पैसा! देखें ये आंखे खोलने वाला वीडियो

एक कैंपेन के तहत महिलाओं को गोल्ड की बजाए आयरन में निवेश करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन ऐसा क्यों किया जाना चाहिए इसके लिए एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जारी किया गया है जो बेहद खास है और तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में कई महिलाओं को दिखाया गया है जो लाल रंग के फ्रूट्स खाती हुई नजर आती हैं। इसके पीछे वो दिखाना चाहती हैं कि कैसे महिलाओं के लिए सोने की बजाए लोहे में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है।इस वीडियो में दिखाई देने वाली महिलाएं तरबूज, अनार, मक्का, चुकंदर, पुलाव जैसी चीजें बड़े चाव से खा रही हैं। इन सभी चीजों में आयरन होता है जो महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है। क्योंकि भारत में एक अनुमान के अनुसार भारत में प्रत्येक 2 में से 1 महिला Iron-deficiency anaemia (IDA) आयरन की कमी से जूझ रही हैं जिसको एनिमिया कहा जाता है। एनिमिया एक साइलेंट किलर है जो लगातार महिलाओं में मातृत्व शक्ति को कमजोर करने समेत जन्मजात शिशुओं के वजन में कमी करता है। इसके लिए ग्रामीण व शहरी महिलाओं को अपने भोजन में iron, protein, vitamins व अन्य जरूरी nutrients शामिल करने चाहिए ताकि एनिमिया से बचा जा सके।ऐसे में इस वीडियो के माध्यम से महिलाओं को संदेश दिया गया है कि इस धनतेरस और दिवाली पर वो सोने की बजाए अपना पैसा आयरन में लगाएं यानी इस तत्व से भरपूर चीजें खाएं ताकि वो स्वस्थ रह सकें और उनके होने वाले बच्चे भी तंदुरूस्त हों। इस कैंपेन को श्रीधन के नाम से शुरू किया है जिसका समर्थन बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन तथा लेखिका अनुजा चौहान समेत कई मशहूर हस्तियों ने समर्थन दिया है।
View this post on InstagramA post shared by Project Streedhan (@project_streedhan) on
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P7kwQq
कोई टिप्पणी नहीं