गोरखपुर नहीं, इसबार यहां जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा दीपक, बनेगा रिकॉर्ड!

इस दिवाली पर असम का गुवहाटी शहर दुनिया में बड़ा दीपक जलाने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस अनोखे और बड़े इवेंट का आयोजन पूर्वोत्तर भारत की बड़ी सीमेंट कंपनी मैक्स सीमेंट द्वारा किया जा रहा है। दिवाली पर इस कंपनी द्वारा एक दिया प्रकृति के नाम से गुवाहाटी के दिघाली पुखुरी पार्क में यह कार्य किया जा रहा है। इसके साथ दुनिया का सबसे बड़ा दीपक जलाने का रिकॉर्ड भी बनेगा।खबर है कि इस विशालकाय दीपक व्यास 8 फीट, ऊंचाई 2 होगी। जबकि इसमें 200 लीटर तेल भरा जाएगा। इसके साथ इसका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा।इसके अलावा मैक्स सीमेंट द्वारा इस त्योंहारी सीजन में ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए प्रमोशन का कार्य भी किया जाएगा। इसके तहत लोगों में सिगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लाने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।बताया गया है कि दुनिया के इस सबसे बड़े दीपक की बत्ती 26 अक्टूबर शाम को जलाई जाएगी। इस दौरान कई तरह के सामाजिक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक गुरू, सेलिब्रिटिज तथा अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहेंगे। आपको बता दें कि पिछले साल गोरखपुर में दुनिया का सबसे बड़ा दीपक जलाया गया था, जिसका व्यास 3.5 फीट तथा ऊंचाई 1.5फीट थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VW9xuA
कोई टिप्पणी नहीं