Breaking News

भारत ने बंगलादेश के साथ खेला निराशाजनक ड्रा


भारतीय फुटबॉल टीम ने बंगलादेश के खिलाफ मंगलवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए विश्वकप क्वालीफायर मैच में 1-1 से ड्रा खेला। बंगलादेश ने शुरुआत में ही आक्रमक खेल दिखाया और गोल करने की लगातार कोशिशें की। पहले हॉफ में बंगलादेश के साद उद्दीन ने 43वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हॉफ में 0-1 से पीछडऩे के बाद भारतीय टीम ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की। लेकिन बंगलादेश की टीम भारतीय टीम को कोई मौका नहीं दे रही थी। हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में भारत के आदिल खान ने 89वें मिनट के बेहतरीन गोल से भारतीय टीम 1-1 की बराबरी पर पहुंच गयी। आदिल के गोल करने से पहले भारतीय कप्तान सुनील छेत्री गोल करने का अच्छा मौका गंवा चुके थे लेकिन आदिल ने अंतिम क्षणों में बिना गलती किए सफलतापूर्वक गोल किया जिसने भारतीय टीम को घरेलू मैदान में हार से बचा लिया। भारतीय टीम के पास हालांकि मैच में कई मौके आए लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी लिहाजा उसे ड्रा से संतोष करना पड़ा। बंगलादेश के साथ ड्रा खेलने से भारतीय टीम के तीन मैचों में दो अंक हुए हैं। इससे पहले एशियन चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम ने कतर से गोल रहित ड्रा खेला था जबकि उसे पहले मुकाबले में ओमान के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oCsCpC

कोई टिप्पणी नहीं