Breaking News

विश्व मुक्केबाजी में टूटा सरिता देवी का सपना, हार के साथ हुई बाहर


पूर्व विश्व चैंपियन और पांच बार की एशियाई स्वर्ण विजेता सरिता देवी का रविवार को राउंड ऑफ 32 में रूस की नतालिया शादरिना के खिलाफ हार के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप से बाहर हो गईं। पहले दौर में बाई हासिल करने वाली चौथी वरीय सरिता अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और उन्हें 0-5 से हार झेलनी पड़ी।नई दिल्ली विश्व महिला चैंपियनशिप 2006 की स्वर्ण पदक विजेता एक दशक से भी अधिक समय में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपने पहले पदक के लिए चुनौती पेश कर रहीं थी। कई बार की एशियाई चैंपियन मणिपुर की यह मुक्केबाज पहले तीन मिनट में पूरी तरह नियंत्रण में दिखी और उन्होंने अपनी विरोधी पर अधिक मुक्के बरसाए।शादरिना हालांकि अगले दो दौर में वापसी करने में सफल रही और उन्होंने सरिता को बाहर का रास्ता दिखाया। सरिता साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के पहले एथलीट आयोग की सदस्य बनने की दौड़ में भी शामिल हैं जिसे मौजूदा प्रतियोगिता के दौरान औपचारिक रूप दिया जाएगा। वहीं, नंदनी को 81 किलो ग्राम भारवर्ग में जर्मनी के मुक्केबाज इरिना लिकोलिटा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस जर्मन मुक्केबाज ने नंदनी को राउंड ऑफ 16 में 5:0 से हराया।इससे पहले स्वीटी बूरा (75 किग्रा) और जमुना बोरो (54 किग्रा) अब अपने अपने पहले दौर के मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AQomoG

कोई टिप्पणी नहीं