Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी: असम ने मेघालय को छह विकेट से रौंदा


विजय हजारे ट्रॉफी में असम व मेघालय के बीच खेले गए मैच में असम ने छह विकेट से जीत दर्ज की है। असम ने घातक गेंदबाजी के दम पर मेघालय को 100 रनों पर ढेर किया और आसान जीत हासिल की। तनुष क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में मेघालय ने पहले बल्लेबाजी की। असम के गेंदबाजी आक्रमण के सामने मेघालय के बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं सके। महज 13 रन के स्कोर पर चार विकेट गिर गए। इसके बाद रवि तेजा ने टीम को संभाला और अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वे 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अमियांग्शु सेन 6, संजय 12, अभय नेगी शून्य, तेंगचन शून्य, ए सिंघानिया 5, आकाश कुमार 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पूरी टीम 100 रनों पर ढेर हुई। 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे असम के सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। हालांकि, सिबसंकर रॉय ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब ला दिया। गोकुल शर्मा 1, ऋषिकेश तमुली 3 रन बनाकर आउट हुए। सिबसंकर ने 69 व रियान पराग ने 27 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैच खत्म किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MFw5eV

कोई टिप्पणी नहीं