अब आप चश्मा और डेंगू बुखार का भी करवा सकते हैं बीमा, जानिए आसान तरीका

अब अगर आपका चश्मा गिरकर टूट जाता है तो घबराने की कोई बात नहीं क्योंकि आपको नया चश्मा लेने के लिए बीमा कंपनी पैसे देगी। इतना ही नहीं बल्कि यदि किसी को डेंगू बुखार होता है तो उसके इलाज के लिए भी बीमा कंपनी पैसा देगी। हालांकि इसके लिए आपको कंपनी द्वारा दी जा रही बीमा पॉलिसी लेनी होगी। उसके बाद यदि ऐसी कोई घटना होती है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह बीमा पॉलिसी ठीक वैसे ही लेनी होती है जसे आप हेल्थ और लाइफ कवर इंश्योरेंस लेते हैं।आज के समय में कई कंपनियां कम प्रीमियम और हेंड टू हेंड सेटलमेंट वाली माइक्रो कवर की कॉस्ट कम रखने के लिए इन्हें ऑनलाइन सेल कर रही हैं। ये कंपनी अमीर, डिजिटल सैवी ग्राहकों को कवर कर रही हैं। इसके तहत आपको टॉफी इंश्योरेंस के तहत नवंबर से फरवरी के बीच सांस से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए बीमा कवर ले सकते हैं। इसके अलावा आप बैकपैक, चश्मा, साइकिल के लिए भी बीमा ले सकते हैं।कई स्टार्टअप कंपनियां मोबाइल फोन स्क्रीन, मिस्ड फ्लाइट जैसे 85 तरह के यूनीक इंश्योरेंस दे रही है। इसके अलावा कई फर्में चश्मे और सेलफोन के साथ कवर के साथ बेच रहे हैं।आपको बता दें कि पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों के मच्छरों का भयंकर प्रकोप रहता है। ऐसा इसलिए वहां के नम वातावरण के कारण होता है जिससें खतरनाक मच्छर पैसा होते हैं। इसी साल पूर्वोत्तर भारत के मेघालय और त्रिपुरा के कई लोगों की डेंगू जैसी बीमारियों से मरने की खबरें आई थीं। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं। क्योंकि कई कंपनियों 1 लाख रुपये तक का डेंगू कवर दे रही हैं। इस तरह के इंश्योरेंस के लिए आप किसी भी प्रतिष्ठित व विश्वसनीय कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J8yBtk
कोई टिप्पणी नहीं