Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी: ग्रुप क्वालीफाई के लिए रोचक हुई जंग, जानिए कौन है शीर्ष पर


विजय हजारे में प्लेट ग्रुप से क्वालीफाई करने के लिए मुख्य रूप से तीन टीमों के बीच जंग रोचक है। फिलहाल ग्रुप में 20 अंकों के साथ पुडुचेरी फिर शीर्ष पर है। उत्तराखंड ने भी तीसरी जीत दर्ज कर 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पा लिया है। हालांकि, तीसरे स्थान पर मौजूद चंडीगढ़ ने उत्तराखंड की तुलना में एक मैच कम खेला है। चंडीगढ़ के14 अंक हैं। वहीं, असम और मेघालय ने भी छठवें मैच में जीत दर्ज करते हुए 16-16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर जगह बनाई है। अभी सभी टीमों के कई मैच बाकी हैं और टीमों के बीच महज दो से चार अंक का ही अंतर है। साफ है कि कोई भी टीम एक मैच हारने से सीधे पिछड़ जाएगी और राह मुश्किल हो सकती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M04h5O

कोई टिप्पणी नहीं