कल क्यों हो रहे थे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फेल, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

1 अक्टूबर को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फेल हो रहे थे जिसकी वजह से लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि ऐसा प्राइवेट बैंकों के खाता धारकों के साथ ऐसा हो रहा था ऐसी अपवाहें भी फैलाई गई कि जब बैंकों के सर्वर डाउन हुए थे तब बैंकों के संकट और बैंक शेयरों में गिरावट की कई खबरें आ रही थीं। इसके बाद सोशल मीडिया में ये खबर वायरल हो गई। जबकि हकीकत यह थी ऑनलाइन पेमेंट पर ऑफर्स और 1 तारीख होने की वजह से सैलरी जारी किए जाने के की वजह से ट्रैफिक बढ़ गया और सर्वर डाउन हो गया था। सबसे पहले पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों में खलबली मची क्योंकि यस बैंक को लेकर आई नेगेटिव रिसर्च रिपोर्ट की वजह से वो परेशान हो गए थे। हालांकि रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तुरंत बयान जारी करते हुए कहा कि सहकारी बैंकों सहित कुछ बैंकों को लेकर कुछ जगहों पर अफवाहें चल रही हैं। इससे बैंकों में पैसे जमा करने वाले लोग चिंतित हैं। केंद्रीय बैंक आम लोगों को आश्वस्त करना चाहता है कि भारतीय बैंक प्रणाली सुरक्षित और स्थिर है। इन अफवाहों पर ध्यान देकर घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ आरबीआई ने यह भी कहा कि बैंकों के बंद होने की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आपको बता दें कि पीएमसी बैंक में घोटाले के पीड़ितों के विडियो भी कल वायरल हो रहे थे। इसी बच यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जैसे कई प्राइवेट बैंकों के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फेल होने लगे जिससे ग्राहकों में आशंका बढ़ गई। 1 अक्टूबर को लोग ट्रांजेक्शन फेल होने की वजह से कई तरह के पेमेंट नहीं कर पा रहे थे।इसी बीच बैंकों की ओर से कहा किया ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फेल होने का असली कारण त्योहारी मौसम में जमकर हो रही खरीदारी, ई-कॉमर्स साइटों द्वारा ऑनलाइन पेमेंट पर दिए गए ऑफर और 1 तारीख को वेतन भुगतान दिवस का होना था। कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से कहा गया कि उनका बैंक अब ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त सर्वर डिप्लॉय करेगा।इसी के साथ एचडीएफसी बैंक की तरफ से भी कहा गया कि उनका सर्वर शाम तक सही तरीके से काम करने लगा था। इस बैंक ने भी कल फेस्टिवल ऑफर लॉन्च किया था। लेकिन, यस बैंक की तरफ से कुछ नहीं कहा गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nILWRh
कोई टिप्पणी नहीं