Breaking News

स्वर्गारोहिणी, यहीं है सशरीर वैकुण्ठ जाने का रास्ता...


भारत में बहुत सी एेसी जगह है जो हमारा मन मोह लेती है। पृथ्वी लोक पर सबसे खूबसूरत जगह है भारत आैर भारत में सबसे खूबसूरत जगह है स्वार्गारोहिणी।पूरे सृष्टि में नारायण काे सबसे प्यारा स्थान आैर इंसान के लिए मोक्ष पाने का एकमात्र स्थान है श्रीबंद्रीनाथ धाम आैर यहीं से एक रास्ता जाता है जहां से इंसान शरीर के साथ स्वर्ग जा सकता है जिसकी यात्रा सारी यात्राआें से सर्वश्रेष्ठ है आैर यह स्थान है स्वार्गारोहिणी जहां से धर्मराज युधिष्ठिर शरीर के साथ वैकुंठ गए थे ।स्वर्गारोहिणी पहुँचने के लिए भक्तो को बदरीनाथ धाम से नारायण पर्वत पर 30 किमी का पैदल रास्ता तय करना होता है। मार्ग का ज्यादातर हिस्सा हिमखंडों से पटे रहने के कारण इस सफर में तीन दिन लग जाते हैं। स्वर्गारोहिणी के रास्ते में आप असीम प्राकृतिक सुन्दरता को देख सकते हैं। कहीं झरने तो कहीं दूर तक फैले बुग्याल यात्रियों व प्रकृति प्रेमियों को सम्मोहित सा कर देते हैं...स्वर्गारोहिणी के बारे में और अधिक जानने के लिए यहाँ देखें हमारा वीडियो...

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33EfSxs

कोई टिप्पणी नहीं