बारिश से बाधित हुआ मैच, चंडीगढ़ ने सिक्किम को हराया

चंडीगढ़ ने यहां राजीव गांधी अतंर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में सिक्किम को चार विकेट से मात दे दी।बारिश के कारण 21 ओवर प्रति पारी किए गए इस मैच में सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए, तो वहीं चंडीगढ़ ने दो गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।चंडीगढ़ के लिए सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। उनके साथी और कप्तान मनन वोहरा ने 27 रनों का योगदान दिया।इससे पहले, सिक्किम के लिए यशपाल सिंह ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। इकबाल अबदुल्ला ने 20 रनों का योगदान दिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2okqHFw
कोई टिप्पणी नहीं