Breaking News

जिओ का दिवाली धमाका ऑफर! मात्र 808 रूपए में 1 माह रिचार्ज के साथ दे रही फोन


दिवाली के समय बेहद कम कीमत में शानदार मोबाइल फोन खरीदने का प्लान रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। रिलायंस जिओ की तरफ से दिवाली ऑफर जारी किया गया है जिसके तहत मात्र 808 रूपए में जिओ फोन खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस फोन इसी कीमत में 1 महीने का रिचार्ज भी मिलेगा। इस फोन को इस ऑफर के तहत किसी अपने को गिफ्ट भी कर सकते हैं। Jio Phone पर रिलायंस जिओ का यह बेस्ट ऑफर माना जा रहा है।जिओ के इस ऑफर के तहत जिओफोन की कीमत 699 रुपये रखी गई है, लेकिन यदि आप इसें किसी को 1 माह के रिचार्ज के साथ गिफ्ट करना चाहते हैं तो इसकी कीमत 808 रूपए होगी। कंपनी की तरफ से अपने इस फोन के लिए विभिन्न कीमतों अलग—अलग ऑफर दिए जा रहे हैं।कंपनी ने 4 स्पेशल ऑफर जारी किए हैं। इनमें पहला ऑफर 808 रुपये का है जिसमें ग्राहकों को एक महीने का रिचार्ज मिलता है। दूसरा ऑफर 1006 रुपये का है जिसमें फोन के साथ 3 महीने का रिचार्ज दिया जा रहा है। तीसरा ऑफर 1501 रुपये का है जिसमें जिओ फोन के साथ 8 महीने का रिचार्ज ​मिलेगा। चौथा ऑफर 1,996 रुपये का है जिसमें ग्राहकों को जियो फोन के साथ 13 महीने का रिचार्ज दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर में 10 रुपये का IUC वाउचर भी दिया जा रहा है।रिलायंस जियो ने 2017 में कम कीमतों पर 4G सर्विस वाला जिओफोन लॉन्च किया था। यह एक फीचर स्मार्टफोन है। इसमें 4जीबी स्टोरेज और 512MB का रैम है। इसमें 128जीबी तक का मेमोरी कार्ड लगता है। इस फोन का डिस्प्ले 2.4 इंच का है। इसमें 2,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 12 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें गूगल ऐप्स के साथ ही यूट्यूब, फेसबुक जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड आते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PbrYKB

कोई टिप्पणी नहीं