विजय हजारे ट्रॉफी: त्रिपुरा की धमाकेदार जीत, बिहार को 7 विकेट से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टुर्नामेंट के अंतिम मैच में त्रिपुरा ने बिहार को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने बाबुल और शाशीम के अर्धशतक पारियों के बदौलत 251 रन बनाकर आल आउट हो गयी।त्रिपुरा ने 44 वें ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। यह बिहार का अंतिम मैच था। बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शाशीम (76), पवन कुमार (52), रहमत (46), विवेक (24), उत्कर्ष (15), सरफराज (9), आशुतोष (5), विकास और शिवम (2-2) , विपुल (1) नाबाद और चिरंजीवी ने जीरो पर आउट हो गए। त्रिपुरा की ओर से अजय ने 4, नीलाम्बुज और मणि ने 2-2 तथा संजय ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी त्रिपुरा की टीम ने उदयन बोस की शतकीय पारी के बदौलत 43.4 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बनाकर मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया।त्रिपुरा की ओर से उदयन बोस ने (121), निरुपम (63), विशाल घोष (16) रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैच की समाप्ति के समय तन्मय (18) और मिलिंद (22) रन पर नॉट आउट रहे। बिहार की और से शिवम् और आशुतोष ने एक–एक विकेट लिया, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुआ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ql2Ma0
कोई टिप्पणी नहीं