Breaking News

गांधी जयंती पर ड्यूटी छोड़कर फिल्म देखने चले गए 7 सब-इन्स्पेक्टर, मिली ऐसी सजा


एक ओर जहां असम पुलिस के जवानों और भारी बारिश में भी ड्यूटी पर तैनात रहने की खबरें आती रहती है जिनको जनता और विभाग द्वारा खूब प्रशंसा मिलती है। वहीं, अब ऐसा वाकया सामने आया है जिसको लेकर पुलिस को श​र्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल गांधी जयंती पर 7 सब-इन्स्पेक्टरों द्वारा ड्यूटी छोड़कर फिल्म देखने जाने का मामला सामने आया है।यह वाकया आंध्र प्रदेश के कुरनूल का है जहां 7 पुलिस सब-इन्स्पेक्टर फिल्म देखने के चलते फंस गए। ये सभी पुलिस अधिकारी ड्यूटी के समय ही फिल्म देखने चले गए थे। कुरनूल जिले के कोलिकुंता के एक थिअटर में लगी चिरंजीवी स्टारर सई रा नरसिम्हा रेड्डी देखने गए इन सभी अधिकारियों के खिलाफ अब जांच भी शुरू कर दी गई है।इतना ही नहीं बल्कि ड्यूटी के दौरान फिल्म देखने के लिए इन सभी पुलिसवालों ने किसी सीनियर अधिकारी से भी नहीं पूछा था। अब इस मामले की जांच खुद एसपी कर रहे हैं और आरोपियों को वेकंसी रिजर्व में भेज दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pKrpww

कोई टिप्पणी नहीं