अब सिर्फ 55 रुपये देकर पाएं 3000 रुपये की पेंशन, यहां जानिए कैसे

मोदी सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए फरवरी 2019 के अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत मात्र 55 रुपये देकर आप 3,000 रुपये मंथली पेंशन पा सकते हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में अभी तक 32 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।ये हैं पेंशन स्कीम से जुड़ी खास बातें...अधिसूचना के मुताबिक, यह स्कीम असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों पर ही लागू होगी। इनमें घर में काम करने वाले, रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार, ड्राइवर, प्लंबर, दर्जी, मिड-डे मील वर्कर, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी बनाने वाले, हथकरघा, कृषि कामगार, मोची, धोबी, चमड़ा कामगार इत्यादि शामिल हैं।उम्र के हिसाब से योगदान की राशि में फर्क आएगा। यदि कोई 18 साल की उम्र से इस स्कीम को शुरू करता है तो उसे हर महीने 55 रुपये जमा करना होंगे। 29 साल की उम्र वाले कामगारों को हर महीने 100 रुपये और 40 साल की उम्र वालों को 200 रुपये का योगदान देना पड़ेगा। 18 साल से 40 साल तक की उम्र वाले मानधन योजना में शामिल हो सकेंगे।किन दस्तावेजों की होगी जरूरत आधार कार्ड बचत खाता/जनधन खाता, साथ में IFSC कोड मोबाइल नंबरसंगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति या कर्मचारी भविष्य निधि, नेशनल पेंशन स्कीम या राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सदस्य या आयकर का भुगतान करने वाले लोग इस स्कीम के लिए योग्य नहीं हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33RQG6S
कोई टिप्पणी नहीं