Breaking News

नोटों पर गांधीजी की तस्वीर क्यों और कैसे छपी, जानिए ये 5 खास बातें


आज यानी 2 अक्‍टूबर को पूरा देश राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर देशभर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर गांधीजी को याद किया है। हालांकि गांधीजी के बारे में हमने बहुत कुछ पढ़ा, सुना और जाना है। भारतीय नोटों में पिछले सालों में कई बड़े बदलाव हुए है। लेकिन इसी बीच एक चीज नोटों पर कभी नहीं बदली जो है महात्‍मा गांधी की फोटो। इसके पीछे की वजह जानने की हर किसी में जिज्ञासा होती है। लेकिन आज इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि बैंक नोटो गांधीजी की तस्वीर क्यों और कैसे छपी।— आपको बता दें कि सबसे पहले नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर 1969 में छापी गई थी। यह वर्ष उनका जन्म शताब्दी वर्ष था। उस समय 5 और 10 रुपये के नोट पर गांधीजी की तस्‍वीर छपी गई थी।— भारतीय नोटों पर छपने वाली गांधीजी की तस्वीर उस समय के वायसराय हाउस यानी राष्ट्रपति भवन में खींची गई थी।— भारतीय नोटों पर गांधीजी की फोटो से पहले अशोक स्तंभ की तस्वीर छपती थी।— महात्मा गांधी और अशोक स्तंभ से पहले भारतीय रूपयों पर किंग जॉर्ज की फोटो छपती थी।— सभी भारतीय नोटों पर गांधीजी की तस्वीर छापने की सिफारिश पहली बार 1993 में की गई थी। इसके बाद 13 जुलाई 1995 को सरकार ने सभी नोटों पर उनकी तस्वीर को छापने की सिफारिश की थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2otak9u

कोई टिप्पणी नहीं