Breaking News

मोदी सरकार का बड़ा दिवाली तोहफा, 3 करोड़ कर्मचारियों का होगा फायदा


केंद्र सरकार राज्य कर्मचारी बीमा निगम से जुड़े 3 करोड़ लोगों का फायदा करने जा रही है। सरकार द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लॉन्च करने के बाद अब हेल्‍थ सेक्‍टर में एक और बड़ा कदम उठा रही है। इसको लेकर सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है जिसका फायदा करोड़ों कर्मचारियों को होगा।अपनी इस योजना के तहत केंद्र सरकार देश के प्रत्येक जिले में कर्मचारी राज्य बीमा यानी ESI अस्पताल की स्थापना कर रही है। इसके तहत सरकार ने देशभर के कर्मचारियों को सस्ता इलाज देगी। यह जानकारी मोदी सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार द्वारा दी गई है।गंगवार ने कहा है कि 20,000 श्रमिकों पर 30 बैड वाला एक अस्पताल बनाया जाएगा। साथ ही 50,000 और उससे अधिक श्रमिक क्षेत्र में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) को मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के साथ-साथ श्रम शक्ति के कल्याण का कार्य सौंपा गया है। अभी पूरे देश में केवल 450 ईएसआई अस्पताल हैं।वर्तमान में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ESI से करीब 3 करोड़ से अधिक कर्मचारी जुड़े हैं। साथ्ज्ञ ही 12.85 लाख नियोक्ताओं या कंपनियों की हिस्‍सेदारी होती है। कर्मचारी राज्य बीमा कानून, 1948 (ESI कानून) के अंतर्गत बीमित व्यक्तियों को चिकित्सा, नकदी, मातृत्व, निशक्तता और आश्रित होने के लाभ प्रदान करता है। इसके कार्य की देख रेख कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) करता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32FjD5I

कोई टिप्पणी नहीं