Breaking News

बेहद सस्ता हुआ टीवी देखना, अब 130 रुपये में देखें 150 एसडी चैनल


केबल टीवी सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी है। अब 130 रुपये के एनसीएफ चार्ज में पहले से ज्यादा चैनल देखने को मिलेंगे। नए टैरिफ नियमों के लागू होने के बाद ज्यादातर ग्राहकों की शिकायत थी कि अब टीवी देखना पहले से महंगा हो गया है। लेकिन ट्राई की तरफ से इस कमी को ठीक करने की लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन ग्राहकों को ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन ने राहत दे दी है।ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन की हाल ही में हुई मीटिंग में सब्सक्रिप्शन कॉस्ट को कम करने के लिए कमतों में जरूरी बदलाव कर किया है। तय किया गया है कि अब वह ग्राहकों को 130 रुपये के NCF चार्ज में 150 स्टैंडर्ड डेफिनिशन (SD) चैनल दिखाए जाएंगे, जबकि पहले केवल 100 चैनल दिखाए जाते थे।हालांकि वो सब्सक्राबर्स 100 से ज्यादा चैनल देखना चाहते थे उन्हें हर 25 चैनल के लिए अलग से 20 रुपये देने पड़ते थे। इस हिसाब से अगर वे 150 चैनल देखना चाहते तो उन्हें एनसीएफ चार्ज के तौर पर जीएसचटी के साथ 170 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि यह बदलाव अभी केवल केबल टीवी सब्सक्राइबर्स के लिए ही लागू किया गया है। डीटीएच सब्सक्राइबर्स को इस बदलाव का लाभ उठाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VbymlX

कोई टिप्पणी नहीं