Breaking News

इस प्रीपेड प्लान में मिल रही 100 रुपये की छूट, जानिए कब तक है मौका


मोबाइल फोन प्रीपेड प्लान पर भारी डिस्काउंट चाहने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की ओर से अपने प्रीपेड प्लान की पर बड़ी छूट दी जा रही है। इस कंपनी ने STV 899 के प्रीपेड प्लान पर 100 रुपए का भारी डिस्काउंट दिया है। इस प्लान का फायद अब 799 रुपए में उठाया जा सकता है। हालांकि BSNL के नए प्रीपेड प्लान पर यह डिस्काउंट 23 सितम्बर तक ही मिलेगा।799 रूपए के इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 1.5 GB डेटा और हर दिन 50 sms फ्री मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों की है। इस प्रत्येक दिन आपको 1.5 GB डेटा खत्म हो जाने के बाद BSNL की तरफ से डेटा 40 kbps की स्पीड से दिया जाएगा।BSNL कंपनी की ओर से हाल ही में दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। ये दोनों नए प्रीपेड प्लान क्रमश: 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। इनकी वैलिडिटी भी क्रमशः 28 दिनों और 84 दिनों की है। BSNL Prepaid Plan में आपको रोज इस्तेमाल करने के लिए 10 GB डेटा मिलेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35mKULW

कोई टिप्पणी नहीं