Superstar Singer: असम के हर्षित नाथ सहित सभी बच्चों ने आशा पारेख-वहीदा रहमान को दिया धमाकेदार ट्रीब्यूट

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) सभी बच्चों के साथ वहीदा रहमान और आशा पारेख को धमाकेदार ट्रिब्यूट दिया। हर्षित ने अपने ट्रिब्यूट में है अपना दिल तो आवारा पर शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने 7 सितंबर को प्रसारित हुए 21वें एपिसोड में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। यह एपिसोड वहीदा रहमान और आशा पारेख स्पेशल था। बच्चों के परफॉर्मेंस के बाद वहीदा रहमान और आशा पारेख ने बच्चों की खूब तारीफ की। बता दें कि इससे पहले हर्षित ने प्रीति भट्टाचार्य के साथ मिलकर शानदार परफॉर्मेंस दिया। हर्षित और प्रीति के परफॉर्मेंस के बाद आशा पारेख ने कहा, बहुत खूब, और छोटी तो बहुत कमाल गा रही थी। क्या बोलूं मैं। इसके बाद वहीदा रहमान ने कहा बुहत अच्छा गाया दोनों ने, और सिर्फ गाया ही नहीं बल्कि परफॉर्म भी किया। इसके बाद अल्का याग्निक ने कहा, कमाल है! दोनों ने बहुत अच्छा गाया। कमाल हैं दोनों, गॉड बेलेस यू! इसके साथ ही तीनों जजों ने दोनों बच्चों के हुनर पर मुहर लगा दी। शो में आईं वहीदा रहमान और आशा पारेखइस एपिसोड में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान और आशा पारेख आईं। दोनों ने शो में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिया। शो में आईं आशा पारेख डांस करती तो वहीं वहीदा रहमान गाना गाती नजर आईं। फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजगौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NahA5j
कोई टिप्पणी नहीं