Breaking News

Superstar Singer: असम के हर्षित नाथ-प्रीति भट्टाचार्य ने किया धमाल, आशा पारेख-वहीदा रहमान ने की खूब तारीफ


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) कोलकाता की रहने वाली प्रीति भट्टाचार्य के साथ धमाल मचा दिया। दोनों बच्चे 7 सितंबर को प्रसारित होने वाले 20वें एपिसोड में पहले गाता रहे मेरा दिल फिर ओ हसीना जुल्फों वाली गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। यह एपिसोड वहीदा रहमान और आशा पारेख स्पेशल था। दोनों ने अपने परफॉर्मेंस से धमाल ही मचा दिया। हर्षित और प्रीति के परफॉर्मेंस के बाद आशा पारेख ने कहा, बहुत खूब, और छोटी तो बहुत कमाल गा रही थी। क्या बोलूं मैं। इसके बाद वहीदा रहमान ने कहा बुहत अच्छा गाया दोनों ने, और सिर्फ गाया ही नहीं बल्कि परफॉर्म भी किया। इसके बाद अल्का याग्निक ने कहा, कमाल है! दोनों ने बहुत अच्छा गाया। कमाल हैं दोनों, गॉड बेलेस यू! इसके साथ ही तीनों जजों ने दोनों बच्चों के हुनर पर मुहर लगा दी। शो में आईं वहीदा रहमान और आशा पारेखइस एपिसोड में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान और आशा पारेख आईं। दोनों ने शो में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिया। शो में आईं आशा पारेख डांस करती तो वहीं वहीदा रहमान गाना गाती नजर आईं। फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। इस हफ्ते टॉप-12 बच्चों का होगा चयनइस हफ्ते इस शो के टॉप-12 बच्चों का चयन किया जाएगा। वर्तमान में शो में 14 बच्चे हैं। इस हफ्ते दो बच्चों का एलिमिनेशन होगा। बता दें कि पिछले हफ्ते ही टॉप 12 बच्चों का चयन होना था। लेकिन गणपति स्पेशल होने की वजह से अल्का याग्निक ने कहा कि इस हफ्ते किसी बच्चे का एलिमिनेशन नहीं किया जाएगा। गौर हो कि जिन बच्चों के पास सुपर मेडल ज्यादा होंगे उनका चयन टॉप-12 में किया जाएगा। ये मेडल बच्चों को हर हफ्ते उनके परफॉर्मेंस के आधार पर दिए गए हैं। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजबता दें कि टॉप-14 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया था। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PTaxjK

कोई टिप्पणी नहीं