Superstar Singer: वहीदा रहमान और आशा पारेख के सामने धमाल मचाएंगे असम के हर्षित नाथ और प्रीति भट्टाचार्य

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) कोलकाता की रहने वाली प्रीति भट्टाचार्य के साथ धमाल मचाएंगे। दोनों बच्चे 7 सितंबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड में ओ हसीना जुल्फों वाली गाने पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस एपिसोड में वहीदा रहमान और आशा पारेख नजर आएंगी। इस हफ्ते प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह शो का 21वां एपिसोड होगा। प्रोमो में वहीदा रहमान और आशा पारेख हर्षित और प्रीति की तारीफ कर रहे हैं। आशा पारेख डांस करती तो वहीं वहीदा रहमान गाना गाती नजर आ रही हैं। फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।इस हफ्ते टॉप-12 बच्चों का होगा चयनइस हफ्ते इस शो के टॉप-12 बच्चों का चयन किया जाएगा। वर्तमान में शो में 14 बच्चे हैं। इस हफ्ते दो बच्चों का एलिमिनेशन होगा। बता दें कि पिछले हफ्ते ही टॉप 12 बच्चों का चयन होना था। लेकिन गणपति स्पेशल होने की वजह से अल्का याग्निक ने कहा कि इस हफ्ते किसी बच्चे का एलिमिनेशन नहीं किया जाएगा। गौर हो कि जिन बच्चों के पास सुपर मेडल ज्यादा होंगे उनका चयन टॉप-12 में किया जाएगा। ये मेडल बच्चों को हर हफ्ते उनके परफॉर्मेंस के आधार पर दिए गए हैं। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजबता दें कि टॉप-14 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया था। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZPuQSM
कोई टिप्पणी नहीं