Breaking News

Superstar Singer: अरुणाचल की उर्गेन छोमो का शिकायना मुखिया के साथ धमाका, हम बेबफा गाना गाकर देंगी धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट


सोनी टीवी (Sony Tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) में अरुणाचल प्रदेश की उर्गेन छोमो (Urgen Tsomu) टॉप-12 में धमाकेदार एंट्री के बाद शिकायना मुखिया (Shekinah Mukhiya) के साथ धमाल मचाएंगी। दोनों बच्चे 14 सितंबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड में हम बेबफा हरगिज न थे गाने पर अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगी। इस एपिसोड में देओल परिवार की तीन पीढ़ी नजर आएगी। शो में धर्मेंद्र, सनी देओल, करण देओल की फिल्म प्रमोशन के लिए आएंगे। इस हफ्ते प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह शो का 23वां एपिसोड होगा। शो में भावुक हुए अभिनेता धर्मेंद्रबॉलिवुड स्टार धर्मेंद्र ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जब वह सिंगिंग रिऐलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में पहुंचेंगे, तो एक भावुक कर देने वाला किस्सा उनका इंतजार कर रहा होगा। धर्मेंद्र इस शो में अपने बेटे सनी देओल और पोते करण देओल के साथ पहुंचे थे। करण फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलिवुड में कदम रखने जा रहे हैं और धर्मेंद्र व सनी उसी के प्रमोशन के लिए सुपरस्टार सिंगर में पहुंचे। यह एपिसोड इस हफ्ते दिखाया जाएगा, लेकिन इससे पहले इसका एक प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें धर्मेंद्र को उनके गांव, उनके बचपन और दोस्तों का एक प्यारा सा विडियो दिखाया जाता है, जिसे देखकर धर्मेंद्र अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाते और फफक कर रोने लगते हैं। बता दें कि धर्मेंद्र के गांव का नाम साहनेवल है, जोकि लुधियाना से 10 किलोमीटर दूर स्थित है और अब एक कस्बे का रूप ले चुका है। इस विडियो में धर्मेंद्र के बचपन की एक फोटो भी दिखाई गई, जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं। उस पुल का जिक्र भी विडियो में किया गया, जिसपर बैठकर धर्मेंद्र मुंबई आकर हीरो बनने का सपना देखते थे। इन्हीं पलों की यादों ने धर्मेंद्र और बाकी सभी को भावुक कर दिया। बता दें कि उर्गेने के पिता एक पूर्व सैनिक हैं। उर्गेन का परिवार एक छोटे से पहाड़ी गांव से आता है। उनका गांव बौमडिला (Bomdila) में स्थित है जो पश्चिम कामेंग जिला में पड़ता है। यह एक ऐसी जगह है जहां संगीत का कोई स्कोप नहीं है। इस गांव में आस-पास कोई म्यूजिक टीचर नहीं है। और न ही कोई स्कूल है जहां बच्चे म्यूजिक सीख सकें। उर्गेंन मोबाइल के जरिए सिंसिंग सीखती थी। उर्गेन म्यूजिक के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं। उनके पापा उनका बहुत सपोर्ट करते हैं।बता दें कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्यके कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O2fTGO

कोई टिप्पणी नहीं